फ्यूजेनएड स्पोर्ट्स एकेडमी का धमाकेदार प्रदर्शन, जीते 6 स्वर्ण सहित 16 पदक

0
234

फ्यूजेनएड स्पोर्ट्स एकेडमी का शानदार प्रदर्शन

फ्यूजेनएड स्पोर्ट्स एकेडमी ताइक्वांडो — प्रयागराज में आयोजित जिला स्तरीय इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में करेली स्थित फ्यूजेनएड स्पोर्ट्स एकेडमी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 16 पदक अपने नाम किए। इनमें 6 स्वर्ण, 7 रजत और 3 कांस्य शामिल हैं।

प्रतियोगिता में मिला बेस्ट फेयर प्ले अवार्ड

यह प्रतियोगिता 1 से 2 नवम्बर तक वशिष्ठ वात्सल्य पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई। एकेडमी के चेयरमैन मोहम्मद तल्हा हनफ़ी के अनुसार इस प्रतियोगिता में 13 बालक और 5 बालिकाओं ने भाग लिया। उत्कृष्ट खेल भावना के लिए एकेडमी को “बेस्ट फेयर प्ले अवार्ड” भी प्रदान किया गया।

पदक विजेताओं की सूची

बालक वर्ग में इब्राहिम, मोहम्मद जफर, कबीर हुसैन, नजर ने स्वर्ण पदक जीता।
मोहम्मद शाह आलम, सुफियान सिद्दीकी, रमजी, आबिद, अब्दुल्ला, मोहम्मद शाबान ने रजत पदक और खालिद ने कांस्य पदक जीता।
बालिका वर्ग में फिलजा फातिमा और रुमैसा शाहिद ने स्वर्ण, आकिफा फातिमा ने रजत और हफ्सा बतूलउमैमा फातिमा ने कांस्य पदक हासिल किया।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

इस चैम्पियनशिप के आधार पर 10 बालक और 3 बालिकाओं का चयन केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में 5 से 8 नवम्बर तक होने वाली प्रदेशीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

एकेडमी ने जताया आभार

एकेडमी ने इस सफलता पर अपनी सीईओ इकरा नवाब और कोच अभिलाष कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण ने एकेडमी का नाम रोशन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here