जशपुर में गणेश विसर्जन जुलूस में भीड़ी बोलेरो, 3 की मौत, 20 से अधिक घायल

0
313

तेज रफ्तार बोलेरो ने मचाई तबाही

जशपुर/रायपुर, 3 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार देर रात गणेश विसर्जन जुलूस हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने भीड़ को रौंद दिया, जिसमें 3 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत बगीचा अस्पताल ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को अंबिकापुर रेफर किया गया है।

हादसे का मंजर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो वाहन रायकेरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी और अनियंत्रित होकर सीधे भीड़ में घुस गई। हादसे के समय 100 से अधिक लोग विसर्जन जुलूस में शामिल थे। बोलेरो की टक्कर से कई लोग जमीन पर गिर पड़े और कुछ वाहन के नीचे दब गए। मौके पर अफरातफरी मच गई।

मृतक और घायल

हादसे में अरविंद (19 वर्ष), विपिन कुमार प्रजापति (17 वर्ष) और खिरोवती यादव (32 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

गुस्साई भीड़ ने पकड़ा चालक

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि वाहन में सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हालात काबू में कर रेस्क्यू अभियान चलाया।

प्रशासन की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशि मोहन सिंह देर रात अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों का हालचाल लिया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here