Wed, Mar 11, 2026
22 C
Gurgaon

थाईलैंड से डिपोर्ट होकर दिल्ली पहुँचा कुख्यात गैंगस्टर हरसिमरन, स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार

थाईलैंड से डिपोर्ट कर लाया गया गैंगस्टर हरसिमरन, दिल्ली में गिरफ्तार

नई दिल्ली, 29 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से उत्तरी जिले के कुख्यात गैंगस्टर हरसिमरन उर्फ बादल उर्फ सिमरन को थाईलैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपित जनवरी 2025 में फर्जी पासपोर्ट के सहारे भारत से फरार हुआ था और विदेश से अपना गैंग संचालित करने की तैयारी में था। 26 नवंबर को बैंकॉक से डिपोर्ट होने पर उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया।

फर्जी पासपोर्ट से भागा था विदेश

स्पेशल सेल के डीसीपी अमित कौशिक के अनुसार, हरसिमरन ने यूपी के गोरखपुर निवासी राजेश सिंह के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। इसी पहचान पर वह लखनऊ से बैंकॉक पहुंचा। विदेश में रहते हुए उसने अपने खिलाफ बयान देने वाले एक गवाह को धमकी दी और 50 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी।

गोल्डी ढिल्लों गैंग से संपर्क

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वह कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के संपर्क में था और उसके निर्देश पर दुबई, अजरबैजान, रूस और बेलारूस के जरिए यूरोप भागने की कोशिश कर रहा था। हर बार पकड़े जाने या वापस भेजे जाने के बाद उसकी लोकेशन ट्रेस हुई और विदेश मंत्रालय ने उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया।

23 मामलों में वांछित

38 वर्षीय हरसिमरन के खिलाफ 2005 से अब तक 23 गंभीर केस दर्ज हैं, जिनमें—

  • हत्या,
  • हत्या का प्रयास,
  • रंगदारी,
  • आर्म्स एक्ट
    जैसे मामले शामिल हैं। वह शालीमार बाग थाने का घोषित बदमाश है और जेल में कई बड़े अपराधियों से जुड़ गया था।

दिल्ली लौटते ही गिरफ्तार

उत्तरी जिले में उसने अपना गैंग बनाकर रंगदारी, फायरिंग और धमकी की कई वारदातें की थीं। डिपोर्ट होकर दिल्ली लौटते ही उसे स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उसके विदेशी नेटवर्क, सहयोगियों और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह की जांच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories