Mon, Mar 16, 2026
19 C
Gurgaon

मुठभेड़ में गैंगस्टर, लुटेरा गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

फिरोजाबाद, 14 अप्रैल (हि.स.)। थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने रविवार देर रात्रि में गैंगस्टर, लुटेरा अभियुक्त राहुल उर्फ तालिम को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।अपर पुलिस अधीक्षक देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 12 अप्रैल को थाना सिरसागंज पर एक पीड़ित ने तहरीर दी कि उसका मोबाइल व नकदी थाना क्षेत्रान्तर्गत हाइवे पर लूट ली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी।एसएसपी सौरभ दीक्षित ने घटना के खुलासे हेतु तीन पुलिस टीमों का गठन किया। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष सिरसागंज वैभव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ रविवार की देर रात्रि क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि लूट की घटना में वांछित अभियुक्त किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थाना क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा सराय शेख, अस्वाई चौराहे पर चैकिंग शुरू कर दी तभी एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने रोका तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान गैंगस्टर लुटेरा अभियुक्त राहुल उर्फ तालिम पुत्र संजय उर्फ कालीचरन निवासी विष्णुपुरा बाह थाना बाह जनपद आगरा हाल निवासी गिहार कॉलोनी थाना सिरसागंज के रूप में हुई। अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस एवं दो खोखा कारतूस व लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है।एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने 12 अप्रैल को लूट की थी। इसके विरुद्ध जनपद फिरोजाबाद, आगरा व मैनपुरी के विभिन्न थानों में लगभग दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories