Thu, Feb 12, 2026
16 C
Gurgaon

गौतम बुद्ध नगर: तीन किशोर लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

आमका गांव में हड़कंप

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के थाना दादरी क्षेत्र के आमका गांव से मंगलवार शाम तीन किशोर लापता हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण चौपाल पर इकट्ठा होकर हंगामा करने लगे।

परिजनों की अपहरण आशंका

लापता बच्चों की उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच बताई जा रही है। ये तीनों – अवनीश, ललन और अमरपाल के बेटे – शाम को गांव की चौपाल पर खेल रहे थे। लेकिन देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सुराग न मिलने पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बच्चों का किसी गैंग ने अपहरण कर लिया है।

पुलिस की जांच

सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक किशोर ने घर का गुल्लक तोड़कर उसमें रखा पैसा साथ लिया था। इस आधार पर पुलिस को संदेह है कि तीनों बच्चे खुद ही कहीं घूमने-फिरने के लिए निकले हों।

सीसीटीवी और सर्विलांस से सुराग तलाश

फिलहाल पुलिस सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बच्चों की लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories