Sun, Feb 8, 2026
22 C
Gurgaon

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने फ्रांस के न्यूवेचैपल में भारतीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

न्यूवेचैपल (फ्रांस), 28 फरवरी (हि.स.)। भारत के थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अपनी फ्रांस यात्रा के आखिरी चरण में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बहादुरी से लड़ने वाले भारतीय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करते हुए यहां स्थापित भारतीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। भारतीय सेना ने एक्स हैंडल पर सचित्र जानकारी साझा की है।

भारतीय सेना ने एक्स हैंडल पर लिखा, ” इन भारतीय सैनिकों के साहस, समर्पण और विरासत की वीरगाथा इतिहास में हमेशा के लिए अंकित है। यह वीरगाथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती है। न्यूवे-चैपल मेमोरियल वैश्विक शांति के लिए भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का शक्तिशाली प्रतीक है। यह स्मारक शहीद सैनिकों को एक मार्मिक श्रद्धांजलि और उनकी स्थायी बहादुरी की याद दिलाता है।”

थल सेनाध्यक्ष जनरल द्विवेदी भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के ​मकसद से 23 फरवरी को फ्रांस की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए थे।​ जनरल द्विवेदी​ ने यात्रा के पहले दिन 24 फरवरी ​को पेरिस के लेस इनवैलिड्स में फ्रांस के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। अगले दिन उन्होंने कोमार्सिले में फ्रांसीसी सेना की तीसरी डिवीजन का दौरा किया। 26 फरवरी को उन्होंने कार्पियाग्ने का दौरा कर लाइव फायरिंग अभ्यास के साथ स्कॉर्पियन डिवीजन के गतिशील प्रदर्शन का अवलोकन किया। उन्होंने 27 फरवरी को न्यूवेचैपल स्थित भारतीय युद्ध स्मारक का दौरा किया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories