Fri, Feb 13, 2026
14 C
Gurgaon

गाजियाबाद पुलिस मुठभेड़: चार बदमाश गिरफ्तार, दो गोली लगने से घायल

गाजियाबाद पुलिस मुठभेड़: चार बदमाश गिरफ्तार, दो गोली लगने से घायल

गाजियाबाद, 15 सितंबर (हि.स.)।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रविवार की रात पुलिस और अपराधियों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ हुईं। इसमें चार बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े, जिनमें से दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए।

अंकुर विहार मुठभेड़

थाना अंकुर विहार पुलिस लालबाग क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में योगेश उर्फ काके (प्रेमनगर, दिल्ली) के पैर में गोली लगी। उसके साथी रोहन (शिव विहार, दिल्ली) को भी पकड़ लिया गया। बरामद स्कूटी चोरी की निकली, जिसका मामला थाना वेवसिटी में दर्ज है।

कविनगर मुठभेड़

इसी रात कविनगर पुलिस ने दो लुटेरों को मुठभेड़ में दबोचा। गोली लगने से समीर (कैला भट्ठा निवासी) घायल हो गया, जबकि उसका साथी दानिश उर्फ लम्बू पकड़ा गया। इनके पास से तमंचा, कारतूस, चोरी के तीन मोबाइल और सोने की चेन का टुकड़ा बरामद हुआ।

पहले भी कर चुके थे वारदात

गिरफ्तार लुटेरों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 11 सितंबर को शास्त्रीनगर निवासी अनुज गोयल की पत्नी से चैन छीनी थी। बरामद मोबाइल फोन भी उन्होंने राह चलते लोगों से छीने थे। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने के लिए ही इलाके में आए थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories