Mon, Mar 2, 2026
23 C
Gurgaon

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़: बावरिया गिरोह का सदस्य और मोबाइल लुटेरा गिरफ्तार

गाजियाबाद, 19 अगस्त (हि.स.)।
गाजियाबाद पुलिस ने सोमवार की रात दो अलग-अलग मुठभेड़ों में बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने बावरिया गिरोह के सक्रिय सदस्य और एक शातिर मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार किया।

दोनों मुठभेड़ों में पुलिस की गोली से बदमाश घायल हुए और इलाज के लिए अस्पताल भेजे गए।

पहली मुठभेड़: बावरिया गिरोह का सदस्य दबोचा

थाना मसूरी पुलिस सोमवार देर रात जेल नाहल रोड पर चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान स्कूटी सवार एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा और फायरिंग कर दी।

जवाबी फायरिंग में उसके पैरों में गोली लगी। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम छोटू उर्फ श्याम निवासी लोनी बताया।

पुलिस जांच में पता चला कि वह बावरिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है।

उसके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और स्कूटी बरामद हुई।

दूसरी मुठभेड़: मोबाइल लुटेरा गिरफ्तार

इसी रात थाना मुरादनगर पुलिस भिक्कनपुर अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी।

पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

आरोपी की पहचान समीर निवासी मलिक नगर, मुरादनगर के रूप में हुई।

पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया।

पुलिस का बयान

एसीपी लिपि नगाइच ने बताया कि दोनों मुठभेड़ों में पकड़े गए बदमाश शातिर अपराधी हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories