Sun, Feb 8, 2026
18 C
Gurgaon

पीटीआई-लाइब्रेरियन भर्ती में जीके का पेपर अब तीन मई को

-नीट यूजी एग्जाम डेट टकराने के कारण आयोग ने किया निर्णय

अजमेर, 16 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पीटीआई एंड लाइब्रेरियन प्रतियोगी परीक्षा का तृतीय पेपर यानी सामान्य ज्ञान की परीक्षा अब तीन मई को कराने का निर्णय किया है।

एनटीए की नीट यूजी 2025 और आरपीएससी की पीटीआई एंड लाइब्रेरियन प्रतियोगी परीक्षा का तृतीय पेपर यानी सामान्य ज्ञान की परीक्षा एक ही दिन चार मई को होनी थी। दोनों परीक्षाओं की तिथियों में टकराव को देखते हुए आयोग ने सामान्य ज्ञान की परीक्षा अब तीन मई को कराने का निर्णय किया है। आयोग ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है।

आयोग की ओर से पूर्व में इस प्रश्नपत्र की परीक्षा का आयोजन चार मई को किया जाना था, लेकिन नीट यूजी परीक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम को संशोधित किया गया है। अब सामान्य ज्ञान (प्रश्न पत्र- तृतीय) की परीक्षा का आयोजन तीन मई को दोपहर 3:30 से 5:30 बजे तक किया जाएगा।

लाइब्रेरियन पदों के लिए पांच मई को प्रश्न पत्र प्रथम की परीक्षा प्रातः नौ से दोपहर 12 बजे तक एवं प्रश्न पत्र द्वितीय की परीक्षा दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक पदों के लिए छह मई को प्रश्न पत्र प्रथम की परीक्षा प्रातः नौ से दोपहर 12 बजे तक एवं प्रश्न पत्र द्वितीय की परीक्षा दोपहर 2:30 से 5:30 बजे ली जाएगी। आयोग यथासमय अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी करेगा। आयोग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आरपीएससी की भर्ती परीक्षा पर एनटीए की प्रवेश परीक्षा का कोई असर नहीं पड़ता है। कारण, आरपीएससी की भर्ती परीक्षा है जबकि एनटीए की परीक्षा में 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स शामिल होंगे। दोनों परीक्षाएं एक साथ हो सकती थीं। लेकिन इस बार एनटीए नीट यूजी को निजी स्कूलों में कराने के बजाय सरकारी शिक्षण संस्थाओं में करा रहा है। ऐसे में आरपीएससी की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का संकट खड़ा हो गया था। इसे देखते हुए ही आयोग ने चार की बजाय परीक्षा तीन मई को कराने का फैसला किया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories