Mon, Mar 16, 2026
24 C
Gurgaon

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का माहौल!

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (हि.स.)। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में मजबूती के साथ बंद हुए, जबकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज हल्की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। यूरोपीय बाजारों में भी उतार-चढ़ाव का रुख बना रहा।

अमेरिकी बाजार में हल्की मजबूती

पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.23% की मजबूती के साथ 6,890.89 अंक पर बंद हुआ, जबकि नैस्डेक ने 190.04 अंक यानी 0.80% की छलांग लगाई। हालांकि, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज 0.04% की मामूली गिरावट दिखी।

यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला रुख

एफटीएसई इंडेक्स 0.44% की बढ़त के साथ 9,696.74 अंक पर बंद हुआ, जबकि सीएसी इंडेक्स और डीएएक्स इंडेक्स में क्रमशः 0.28% और 0.12% की गिरावट रही। यूरोप में निवेशक ब्याज दरों और आर्थिक डेटा पर नजर बनाए हुए हैं।

एशियाई बाजारों में तेजी का माहौल

एशिया के अधिकांश शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। निक्केई इंडेक्स 1.98% की तेज छलांग लगाकर 51,215 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 1.54% और कोस्पी इंडेक्स 1.25% की बढ़त के साथ मजबूत हुए।

गिफ्ट निफ्टी भी 0.28% की मजबूती के साथ 26,162.50 अंक पर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स और सेट कंपोजिट इंडेक्स में भी हल्की तेजी बनी हुई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories