Sun, Feb 15, 2026
23 C
Gurgaon

सर्राफा बाजार: सोना और चांदी लगातार छठे दिन सस्ते, जानें आज की कीमतें

सर्राफा बाजार में सोना और चांदी लगातार सस्ते

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में गिरावट का सिलसिला लगातार छठे दिन जारी है। आज सोने की कीमत 650 रुपये से 710 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट गई है, जबकि चांदी 4 हजार रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई।

आज की प्रमुख कीमतें

देश के ज्यादातर बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,24,360 रुपये से 1,24,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। 22 कैरेट सोना 1,13,990 रुपये से 1,14,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,24,510 और 22 कैरेट 1,14,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,24,360 और 22 कैरेट 1,13,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर दर्ज किया गया। अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, पटना और जयपुर के सर्राफा बाजारों में भी आज सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई।

चांदी की स्थिति

चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 1,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

अन्य राज्यों के बाजार

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के बाजारों में भी सोने की कीमतों में गिरावट रही। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,24,360 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,13,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories