Wed, Mar 11, 2026
24 C
Gurgaon

हाथरस में गोली लगने के बाद दबोचा गया अंतरराज्यीय बदमाश

हाथरस, 18 मार्च (हि.स.)। हाथरस पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर अंतरराज्यीय बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश की पहचान राजकुमार उर्फ राजू के रूप में हुई है। वह लालगढ़ी थाना सासनी का रहने वाला है।

एसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि सोमवार की देर रात चेकिंग अभियान के दौरान थाना सासनी पुलिस को सूचना मिली। दो बदमाश अवैध हथियार के साथ मोटरसाइकिल से लालगढ़ी से तिलोठी होते हुए अलीगढ़ की तरफ जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। तिलोठी गोपालपुर-सासनी रोड पर हुई मुठभेड़ में राजकुमार घायल हुआ। उसका साथी संजू अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार बदमाश से एक चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार-कारतूस बरामद हुए हैं। मोटरसाइकिल दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजकुमार एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ हाथरस, अलीगढ़, आगरा और दिल्ली में चोरी, लूट, डकैती, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories