गोण्डा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप भाजपा से निष्कासित

0
485

📍 लखनऊ, 11 जून (हि.स.)भारतीय जनता पार्टी ने गोण्डा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस बाबत भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बुधवार को आधिकारिक पत्र जारी किया।

🎥 अमर किशोर कश्यप का एक महिला को सहारा देने का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उन्होंने सफाई दी थी कि महिला को चक्कर आ गया था, इसलिए उसे सहारा दिया गया।

📄 हालांकि पार्टी ने इस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा था, लेकिन उनका स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के निर्देश पर उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here