मानव सेवा के प्रयासों में रेड क्रॉस सोसाइटी का याेगदान अनुकरणीय : आनंदीबेन पटेल

0
305

हरदोई, 02 जून(हि.स.)। जिले में साेमवार काे इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की प्रबंध कार्यकारिणी बैठक में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में राज्यपाल ने सचिव सुनील सिंह सोमवंशी के ओर से प्रस्तुत सोसाइटी के कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। जनसेवा कार्याें की जानकारी पर राज्यपाल ने रेड क्रॉस साेसाइटी की सराहना की।

उन्हाेंने विशेष रूप से टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरण के निरंतर प्रयास की प्रशंसा की। राज्यपाल ने साेसाइटी के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी अनुनय झा को निर्देशित किया कि यह सेवा कार्य बिना किसी विघ्न के निरंतर जारी रहे। उन्होंने आमजन को अधिक से अधिक रेड क्रॉस से जुड़ने और सदस्य बनने के लिए प्रेरित करने पर भी बल दिया। नेत्र शिविरों, स्वास्थ्य शिविरों और संकट के समय जरूरतमंदों की मदद के लिए सोसाइटी की ओर से किए जा रहे प्रयासों पर राज्यपाल ने खुशी व्यक्त की।

राज्यपाल ने कहा कि रेड क्रॉस की ओर से मानव सेवा के लिए किए जा रहे कार्य वास्तव में अनुकरणीय है और इससे समाज को संवेदनशीलता व सेवा भावना की प्रेरणा मिलती है। उन्हाेंने निर्देश दिया कि रेड क्रॉस के पास उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग जनहित के कार्यों में किया जाए, ताकि सेवा का दायरा और व्यापक हो सके।

बैठक में सभापति डॉ. रमेश अग्रवाल, उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार, कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, सदस्य गोपाल द्विवेदी, अभिषेक गुप्ता, महेश चंद्रा एवं रमेश सिंह सोमवंशी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here