Tue, Mar 24, 2026
30 C
Gurgaon

स्टार्टअप्स के लिए पूंजी पहुंच बढ़ाने को सरकार ने किया ऋण गारंटी योजना का विस्तार

नई दिल्ली, 9 मई (हि.स)। केंद्र सरकार ने स्टार्टअप्स के लिए पूंजी तक पहुंच बढ़ाने को ऋण गारंटी योजना का विस्तार किया है। सरकार ने स्टार्टअप्स के लिए क्रेडिट गारंटी योजना (सीजीएसएस) में गारंटी सीमा का विस्‍तार कर दोगुना करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस योजना के तहत बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों को स्टार्टअप्स को लोन देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शु्क्रवार को जारी बयान में बताया कि उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने सीजीएसएस के विस्तार को अधिसूचित किया है, जिसके तहत योजना के तहत प्रति उधारकर्ता गारंटी कवर की अधिकतम सीमा 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये कर दी गई है। इसके साथ 10 करोड़ रुपये तक की ऋण राशि के लिए गारंटी कवर की सीमा को भी बढ़ा कर डिफॉल्ट राशि का 85 फीसदी और 10 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण राशि के लिए डिफॉल्ट राशि का 75 फीसदी कर दिया है। इस योजना का विस्तार केंद्रीय बजट 2025-26 में की गई घोषणा के अनुरूप है।

उल्‍लेखनीय है कि स्टार्टअप के लिए क्रेडिट गारंटी योजना (सीजीएसएस) 6 अक्टूबर, 2022 को अधिसूचित किया गया था, जो 16 जनवरी, 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई स्टार्टअप इंडिया पहल के व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा था। इस योजना को कार्यशील पूंजी, सावधि ऋण और उद्यम ऋण जैसे साधनों के माध्यम से संपार्श्विक-मुक्त ऋण वित्तपोषण की सुविधा के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories