Sat, Feb 14, 2026
22 C
Gurgaon

रांची में निकली भव्य झांकियां, जय हनुमान और जय श्री राम के नारों से गूंज रहा था शहर

रांची, 6 अप्रैल (हि.स.)। रांची में शनिवार की रात महाअष्टमी के अवसर पर भव्य झांकियां निकाली गईं। रात 10 बजे से देर रात लगभग तीन बजे तक अपर बाजार और मेन रोड में महाबली हनुमान और भगवान श्रीराम के जयकारे से गूंजते रहे। झांकियों में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया। रातू रोड, कांके रोड, अपर बाजार, हरमू, डोरंडा और कचहरी से 20 बड़ी और 60 छोटी झाकियां निकलीं। इनमें श्रीराम दरबार, अयोध्या का राम मंदिर, अंगद-रावण संवाद, माता सीता का जन्म, देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्री महावीर शृंगार समिति कार्टसराय रोड ने लंका विजय के बाद श्रीराम का राजतिलक का मनमोहक दृश्य पेश किया।

अमर समिति मधुकम, इंद्रपुरी बिड़ला मैदान, शिव महावीर मंदिर किशोरगंज, धावन नगर कांके रोड, महावीर मंदिर लेक रोड, दुर्गा महावीर मंदिर हिंदपीढ़ी, महावीर मंदिर गुदड़ी कर्बला चौक सहित अन्य स्थानों से भगवान राम, माता सीता, बजरंगबली और अन्य देवी-देवताओं की झांकियां निकाली गयीं। नव कला महावीर मंदिर, थड़पखना द्वारा विशाल झांकी निकाली गयी, जिसमें भगवान राम का दरबार, माता सीता और हनुमान जी की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

इस दौरान डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित अन्य वरीय अधिकारी सुरक्षा में तैनात दिखे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories