Thu, Feb 12, 2026
16 C
Gurgaon

शेयर बाजार में जीएसटी सुधारों का असर, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत

जीएसटी सुधारों से बाजार में उत्साह

नई दिल्ली, 04 सितंबर (हि.स.)। घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को मजबूत शुरुआत की। जीएसटी स्लैब घटाने और कई वस्तुओं पर कर दरों में कटौती का असर निवेशकों की धारणा पर साफ दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों तेजी के साथ हरे निशान में बने रहे।

शुरुआती रुझान

बीएसई का सेंसेक्स आज 888 अंक चढ़कर 81,456.67 पर खुला। शुरुआती मुनाफा वसूली के बावजूद खरीदारों की वापसी से 10:15 बजे सेंसेक्स 390 अंक ऊपर 80,957.73 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 265 अंकों की छलांग के साथ 24,980.75 पर खुला और एक घंटे बाद 120 अंक चढ़कर 24,835.75 पर पहुंच गया।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

लाभ वाले प्रमुख शेयर:

  • बजाज फाइनेंस (+3.88%)
  • ग्रासिम इंडस्ट्रीज
  • बजाज फिनसर्व
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर
  • टाटा मोटर्स (+1.55%)

नुकसान वाले प्रमुख शेयर:

  • टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स
  • ओएनजीसी
  • कोल इंडिया
  • टाटा स्टील
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज (-0.34% से -0.94%)

मार्केट ब्रेड्थ

सुबह 10 बजे तक 2,526 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,805 शेयर हरे निशान में जबकि 721 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 शेयर बढ़त और 14 शेयर गिरावट में रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories