गुरुग्राम: मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक, आंधी-तूफान के बीच आई तेज बारिश

0
513
oplus_131072

गुरुग्राम, 29 मई (हि.स.)। मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी से गुरुवार शाम करीब पांच बजे तेज आंधी-तूफान के साथ बरसात आई। एकाएक मौसम खराब हुआ और आंधी-तूफान ने टेंशन पैदा कर दी। इसी बीच बरसात भी शुरू हो गई। लोग जब तक संभलते, तब तक तो बरसात में वे भीग गए। कई जगह पर पेड़ भी टूटे।

गुरुग्राम में गुरुवार की शाम पांच बजे से तेज आंधी व बरसात शुरू हो गई। कुछ देर पहले तक गर्मी में पसीने से तर-बतर लोगों को एकाएक राहत मिली। किसी ने बरसात से खुद को भीगने से बचाया तो कोई बरसात में भीगने का आनंद ले रहा था। आंधी-तूफान आते ही अंधेरा छा गया। वाहन चालक भी वाहनों की लाइटें जलाकर चलने लगे। बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया। पेड़ों में जमीं प्रदूषण की धूल बरसात में धुल गई। तूफान से कई निर्माणाधीन इमारतों की शटरिंग गिरने की सूचना मिली, हालांकि वहां कोई हताहत नहीं हुआ। पेड़ गिरने की भी सूचनाएं आई। आंधी-बरसात से बड़े और छोटे पेड़ों को झकझोंर कर रख दिया। अचानक आई बरसात से दुपहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी हुई। वे बरसात में भीग गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here