Fri, Mar 27, 2026
28 C
Gurgaon

ऑपरेशन सिंदूर, पाक की नापाक हरकत का हुआ इंसाफ : रामदेव

हरिद्वार, 7 मई (हि.स.)। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे विश्व में भारतीय सेना के शौर्य की तारीफ हो रही है। योगगुरु स्वामी रामदेव ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि आतंकिस्तान बन चुके पाकिस्तान की जो कमर तोड़ी है और उसे जो करारा जवाब दिया है, उससे करोड़ों भारतीयों के मन को शांति मिली है। उन्होंने कहा कि जो पाकिस्तान ने नापाक हरकत की और जो पाप किया, आज उसका इंसाफ हुआ है। उन्होंने कहाकि हमारी बहन-बेटियों के सिंदूर को छीना तो ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकियों का खात्मा करके भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाया है।

योगगुरु स्वामी रामदेव ने भारतीय सेना की इस कार्रवाई को भारत का जवाब बताते हुए जब तक आतंकवाद खत्म नहीं होता, तब तक जंग जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि जल, थल और नभ में सेना को निर्णायक मोड़ तक इस जंग को ले जाना चाहिए। पीओके का अधिग्रहण कर लेना चाहिए और जहां पर भी पाकिस्तानी सेना का अत्याचार हो रहा है, उस पर भी परोक्ष रूप से सपोर्ट करना चाहिए, जिससे पाकिस्तान पूरा खंड-खंड हो जाए।

बाबा रामदेव ने कहाकि लाहौर और कराची तक तिरंगा झंडा फहराकर और अब हमें पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाना होगा, जिससे वो कभी सिर उठाने की ही हिमाकत ना कर पाए। भारत की सेना और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय सेना पर हमें पूरा विश्वास है और उन पर गर्व है। आज भारत की ताकत पूरा विश्व देख रहा है। इस समय पूरी दुनिया भारत का सपोर्ट कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories