Mon, Mar 30, 2026
27 C
Gurgaon

हरिद्वार में जिलाधिकारी की जन सुनवाई, 89 समस्याओं में से 42 का तुरंत निवारण

हरिद्वार में जिलाधिकारी की जन सुनवाई, 42 समस्याओं का त्वरित निवारण

हरिद्वार, 29 सितंबर (हि.स.) – जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 89 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई, जिनमें से 42 समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।

जन सुनवाई में दर्ज कराई गई शिकायतों में भूमि विवाद, अतिक्रमण, जल भराव, पेयजल और विद्युत से संबंधित समस्याएं शामिल थीं। शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन सुनवाई में दर्ज सभी समस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या स्थिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस जन सुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधे संपर्क को सुदृढ़ करना और नागरिकों की शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करना है।

हरिद्वार में इस तरह के नियमित जन सुनवाई कार्यक्रम से नागरिकों को सरकारी सेवाओं तक आसान और त्वरित पहुँच मिल रही है और प्रशासनिक पारदर्शिता में भी वृद्धि हो रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories