Thu, Feb 5, 2026
15 C
Gurgaon

मां के जनाजे में शामिल होने लौट रहा था बेटा, रास्ते में हादसे में गई जान – एक साथ दफन होंगे मां-बेटा

हरिद्वार, 9 मई (हि.स.)। मां की मौत की खबर मिलने पर मां के अंतिम दर्शन के लिए घर लौट रहे बेटे की भी सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई। मां की मौत की सूचना मिलने के बाद केदारनाथ से लौट रहे बेटे की गाड़ी टेम्पू ट्रेवलर डोलिया देवी मंदिर के नजदीक गहरी खाई में गई, जिस कारण उसकी भी दर्दनाक मौत हो गई। टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाल लिया है। मां-बेटे को एक साथ दफन किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक जनपद के पथरी थाना क्षेत्र के गांव पदार्था वन गुर्जर बस्ती की निवासी वहीदा (उम्र 70 वर्ष, पत्नी हमीद) की बीमारी के चलते गुरुवार को अचानक मौत हो गई। महिला का बेटा टेम्पू ट्रेवलर चालक था। दिलशाद (45 ) चार धाम यात्रा में यात्रियों को लेकर केदारनाथ गया हुआ था। परिजनों ने मां की मौत की खबर उसको दी तो वह यात्रियों को केदारनाथ छोड़ने के बाद अपने घर लौट रहा था। वापस लौटते समय केदारनाथ हाइवे पर डोलिया देवी मंदिर के नजदीक उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। राहगीरों ने इसकी सूचना थाना फाटा पुलिस को दी, जिसके बाद टीम ने रेस्क्यू कर व्यक्ति के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को रुद्रप्रयाग अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी, तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के साथ स्थानीय लोग भी शव लेने के लिए रुद्रप्रयाग रवाना हुए। मृतक के भाई इरशाद अली ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मां का जनाजा भी भाई के आने पर ही दफन किया जायेगा। इस हादसे गांव में शोक की लहर है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories