Thu, Mar 12, 2026
23 C
Gurgaon

घर में हुए विस्फोट से भरभरा कर गिरी दीवार, एक गंभीर घायल

हरिद्वार, 10 मार्च (हि.स.)। उपनगरी ज्वालापुर के लोधामंडी क्षेत्र में सोमवार को एक आतिशबाज के घर में भयानक धमाका होने से हड़कंप मच गया। विस्फोट इतना तेज था कि घर के कमरे की दीवार भरभरा कर गिर गई, जिससे वहां मौजूद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आजाद अली पुत्र सनवर उम्र 45 वर्ष को तुरंत एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक लोधामंडी क्षेत्र में पटाखे और आतिशबाजी का काम करने वाले कई परिवार रहते हैं। धमाका आजाद अली पुत्र सनवर उम्र 45 वर्ष के घर में जमा किए गए बारूद में हुआ, जिससे बड़ा हादसा हो गया। आसपास के लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी और जब वे मौके पर पहुंचे, तो देखा कि घर का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसपी सिटी पंकज गैरोला ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और विस्फोट के कारणों की बारीकी से जांच शुरू कर दी।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि सभी एंगल से इस घटना की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि विस्फोट अवैध रूप से रखे गए पटाखों और बारूद के कारण हुआ है या फिर इसके पीछे कोई और कारण है। अगर किसी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories