हरिद्वार में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, फैक्ट्री मालिक समेत दो की मौत, एक घायल

हरिद्वार, 7 अप्रैल (हि.स.)। बहादराबाद क्षेत्र के इब्राहिमपुर मार्ग स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में रविवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें फैक्ट्री मालिक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

हरिद्वार के अग्नि सुरक्षा अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि रात करीब 9 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग इतनी भयावह थी कि कई किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखाई दिया। फैक्ट्री में मौजूद रसायनों के कारण आग और भी तेजी से फैलती गई। आग पर काबू पाने में करीब 9 घंटे लग गए। सुबह करीब 6 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

हादसे में फैक्ट्री मालिक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। मृतकों के नाम महेश चंद्र अग्रवाल निवासी 18 हरी लोक कॉलोनी, ज्वालापुर (फैक्ट्री मालिक), संजय उम्र 21 वर्ष पुत्र डालचंद निवासी नवाब नगर, जिला रामपुर, उप्र, हाल पता जीशान का मकान इब्राहिमपुर, थाना पथरी, जबकि जोगेंद्र सैनी उम्र लगभग 44 वर्ष, निवासी रायसी, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार घायल बताया गया है।

उन्होंने बताया कि आठ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी रही, जिन्हें भगवानपुर रुड़की, मायापुर और सिडकुल क्षेत्र से मंगवाना पड़ा। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories