गौकशी करने के दो आरोपित गिरफ्तार, गौमांस बरामद

0
178

हरिद्वार, 31 मार्च (हि.स.)। लक्सर कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर गौकशी करने के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबक‍ि दो लोग फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपितों के पास से गौमांस व गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक असमाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर क्षेत्र में दबिश देकर गौकशी करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किए। जबकि दो आरोपित मौका पाकर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपितों के पास से 90 किलो गौमांस व गौकशी के उपकरण बरामद किए। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है। आरोपितों के नाम पते नसीम काणा पुत्र हनीफ व नसीम पुत्र नूरहसन निवासीगण सुल्तानपुर, लक्सर, हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here