Sun, Mar 29, 2026
35 C
Gurgaon

नाले में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार, 2 अप्रैल (हि.स.)। जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मक्खनपुर गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां अल सुबह एक नवजात शिशु का शव गंदे नाले में पड़ा हुआ मिला। नवजात का शव मिलने से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु के शव को नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस नवजात शिशु के माता-पिता की तलाश करने में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के मक्खनपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गंदे नाले में नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। नाले में नवजात का शव मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रुड़की के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया है कि शव मासूम बच्ची का है।

सिविल अस्पताल के इमरजेंसी प्रभारी डॉ. भानु प्रताप शाक्य ने बताया कि 108 एंबुलेंस से भगवानपुर से एक नवजात शिशु के शव को लेकर अस्पताल पहुंची, जिसके माता-पिता का भी कोई अता पता नहीं है। उन्होंने बताया कि नवजात का शव कीचड़ में सना हुआ है। शव बच्ची का है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद ही नवजात की मौत का पता चल सकेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories