Tue, Feb 10, 2026
14 C
Gurgaon

युवक पर जानलेवा हमला, अपने ही तमंचे से चली गोली से घायल हुआ बदमाश

हरिद्वार, 10 मई (हि.स.)। शहर के सबसे व्यस्त चौराहे चंद्राचार्य चौक पर देर रात एक फिल्मी दृश्य जैसा वाकया सामने आया, जिसमें हमला करने आया युवक ही अपने तमंचे से चली गोली से घायल हो गया। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।

दरअसल, घायल युवक सुमित चौधरी के साथ मनीष राठी और एक महिला भी थे। ये लोग एक दूसरे युवक अभिनव चौधरी से मारपीट कर रहे थे। उन्होंने पहले युवक को स्कार्पियो के अंदर मारा, फिर युवक को स्कॉर्पियो कार से खींचकर निकाल लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक हमलावर सुमित चौधरी ने तमंचे की बट से वार करने का प्रयास किया और इसी दौरान तमंचे से गोली चल गई और हमलावर सुमित चौधरी अपने ही तमंचे से चली गोली लगने से घायल हो गया। वहीं अभिनव चौधरी को भी चोट आई।

घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि गोली हमलावर के असलहे से चली और खुद उसी के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया, जिसके बाद स्थानीय कारोबारी ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा नजर आ रहा है। चौक क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार युवक की पहचान की जा सके। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories