Fri, Feb 6, 2026
21 C
Gurgaon

मेडिकल स्टोर पर छापा, बड़ी मात्रा में नारकोटिक्स दवाइयां बरामद

हरिद्वार, 27 फरवरी (हि.स.)। ज्वालापुर स्थित मेडिकल स्टोर संचालक की दुकान पर एएनटीएफ टीम व पुलिस ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में नारकोटिक्स दवाइयां बरामद की गई हैं। मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स, ड्रग इंस्पेक्टर और ज्वालापुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा है। इस संयुक्त अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नारकोटिक्स दवाइयां बरामद की गईं। टीम ने मौके पर मौजूद दस्तावेजों की जांच की और मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

अधिकारियों के अनुसार, स्टोर से अल्प्राजोलम, ट्रामाडोल, ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन, लॉराजेपाम और कोडीन सिरप भारी मात्रा में जब्त किए गए। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर्स और नशीली दवाओं की बिक्री करने वाले विक्रेताओं को किसी भी सूरत में माफ नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार ऐसे मामलों में छापेमारी की जा रही है। आगे भी पुलिस, नारकोटिक्स टीम तथा ड्रग विभाग के संयुक्त अभियान जारी रहेंगे। इसके साथ ही जिला प्रशासन और ड्रग विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अवैध नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि समाज को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories