महिला यात्री का रिक्शे में छूट गया था बैग, पुलिस पंजाब जाकर वापस लौटाया

0
418

हरिद्वार, 20 फरवरी (हि.स.)। जनपद स्थित पिरन कलियर दरगाह में जियारत करने के लिए आई महिला के रिक्शा में छूटे बैग को पुलिस ने ढूंढकर महिला के घर पंजाब जाकर वापस लौटाया। बैग मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया।

जानकारी के मुताबिक 13 फरवरी को फतेहगढ़ पंजाब निवासी महिला अफरोज बानो कलियर घूमने के लिए आई थी। इसी दौरान अफरोज बानो का बैग रिक्शा में छूट गया। महिला ने इसकी सूचना कलियर पुलिस को दी। महिला के बैग में मोबाइल, नगदी, दवाइयां व कपड़े थे। काफी देर तक छानबीन करने पर बैग न मिलने पर महिला अपने घर वापस चली गई। इसके बाद भी पुलिस महिला के बैग की तलाश में जुटी रही। पुलिसकर्मी सोनू कुमार ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से महिला का बैग ढूंढकर फतेहपुर पंजाब जाकर महिला को बैग वापस लौटाया। बैग वापस मिलने पर महिला ने कांस्टेबल सोनू कुमार व हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here