Sun, Mar 29, 2026
24 C
Gurgaon

लाखों की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार सीज

हरिद्वार, 6 जनवरी (हि.स.)। बरेली से लायी जा रही स्मैक के साथ पुलिस ने दो तस्कराें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो कार को भी जब्त कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों में एक पूर्व में भी जेल जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सार्थक बनाने के लिए पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में नगर कोतवाली पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए पंतद्वीप पार्किंग के पास से स्कॉर्पियो से स्मैक की तस्करी करते हुए देहरादून निवासी 02 युवकों को 112 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम पते अजयपाल उम्र 24 वर्ष निवासी हरिपुर रायवाला देहरादून व दीपक कश्यप उम्र 19 वर्ष निवासी मोतीचूर बस्ती रायवाला देहरादून बताए गए हैं। आरोपित अजयपाल पूर्व में भी नशा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। आरोपित अपने भाई के साथ मिलकर नशे का कारोबार करता है। अजयपाल का भाई सोनू पाल भी पूर्व में जेल जा चुका है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। पुलिस ने कार को भी सीज कर दिया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत दस लाख से अधिक बतायी गयी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories