Sat, Mar 7, 2026
33 C
Gurgaon

फर्जी कागजात लगाकर बैंक से धोखाधड़ी कर लिया था लोन, आरोपित फरार महिला गिरफ्तार

हरिद्वार, 26 मई (हि.स.)। फर्जी कागजात लगाकर धोखाधड़ी से बैंक से लाखों रुपये का लोन लेने के मामले में फरार चल रही एक आरोपिता को पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस सात अन्य आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत 27 जून 2023 को अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड कटहरा बाजार ज्वालापुर के शाखा प्रबंधक हरिदत्त भट्ट ने पुलिस को तहरीर देकर 13 लोगों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र कर कूट रचित दस्तावेज के जरिए धोखाधड़ी से बैंक से 77 लाख रुपए का वाहन लोन लेने व जमा न करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर सात आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि इस मामले में एक आरोपिता पुलिस गिरफ्त से दूर चल रही थी।

आरोपिता की तलाश में जुटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपिता को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। आरोपिता को नाम पता महिला निवासी दक्ष एनक्लेव रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार हाल निवासी ग्राम झीवरहेड़ी कोतवाली लक्सर हरिद्वार बताया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपिता का चालान कर दिया है

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories