Wed, Mar 11, 2026
36 C
Gurgaon

निगम की पहली बैठक में ही हुआ जमकर हंगामा, धरने पर बैठे कांग्रेस पार्षद

हरिद्वार, 17 फरवरी (हि.स.)। नगर निगम, हरिद्वार की पहली बैठक आज मेला नियंत्रण कक्ष के सभागार में हुई। बैठक में पार्षदों ने पहले सीवर, बिजली, पानी, पेंशन, राशन कार्ड आदि की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया। उसके बाद बोर्ड बैठक शुरू हुई।

बैठक शुरू होते ही कांग्रेस पार्षदों ने मुख्य नगर अधिकारी से निकाय मतदाता सूची में भारी संख्या में काटे गए मतदाताओं के संबंध में जानकारी मांगी गई। जिसको लेकर भाजपा पार्षदों ने हंगामा खड़ा कर दिया और बिना बैठक के ही सभी प्रस्ताव पास कर लिए। इसके बाद मेला नियंत्रण कक्ष में ही कांग्रेस पार्षदों ने एमएनए के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस पार्षदों ने नव निर्वाचित महापौर और भाजपा पार्षदों पर निगम की भूमि को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। बता दें कि निकाय चुनाव में मतदाता सूची में भारी अनियमितताएं सामने आई थीं। काफी लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब थे। जिस कारण से बड़ी संख्या में लोगों को मतदान से वचित रहना पड़ा था।

वहीं उत्तरी हरिद्वार स्थित रानीगली में सरकारी भूमि पर कब्जे के प्रयास में भी काफी हंगामा हुआ था, जिसके बाद तहसीलदार ने मामले की जांच के आदेश दिए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories