Fri, Feb 6, 2026
18 C
Gurgaon

घरेलू गैस और पेट्रोल-डीजल की महंगाई के खिलाफ सुराज सेवादल का धरना

हरिद्वार, 9 अप्रैल (हि.स.)। घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में सुराज सेवादल ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

इस अवसर पर रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने से गरीब जनता परेशान है। सरकार को जनहित में इस प्रकार का कोई कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे जनता को नुकसान हो। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी दिनों दिन बढ़ती जा रही है, जिसका सीधा असर महिलाओं और युवाओं पर पड़ रहा है।

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष हिमानी अग्रवाल ने कहा कि गैस सिलेंडर और बच्चों के स्कूल में फीस बढ़ने पर रोक लगनी चाहिए। इससे घर का पूरा बजट बिगड़ जाता है। अगर ऐसे ही महंगाई बढ़ती रही तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता खत्म हो जाएगी और देश भी कमजोर होगा। चुनावी वादों को पूरा कर महंगाई से राहत देनी चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष अजय मौर्य ने कहा कि सरकार महंगाई और भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगा रही, जिसका जनता पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।

इस अवसर पर संगठन मंत्री अतीश मिश्रा, प्रवीण अग्रवाल, इंतजार प्रधान, महेश तोमर, कविता ध्यानी, अनिल सेरवाल, इंदु प्रधान, महेश गुप्ता, ऊषा पाठक, संजू देवी, सुधा शर्मा, कविता, मीना, बबली, इंद्रा देवी, सीमा, सोनी मिश्रा, कमलेश नौटियाल, हरीश मिश्रा, सोनू, इरशाद, अरविंद, विनोद मौर्य, रहीस, समीर, मस्सवर, प्रदीप प्रधान आदि शामिल थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories