होली की संध्या पर बरसी हास्य काव्यरस की रसधारा

0
332

हरिद्वार, 15 मार्च (हि.स.)। आर्यनगर स्थित आर्य वानप्रस्थ आश्रम की शाखा दो में होली महापर्व के अवसर पर हास्य कवि सम्मेलन के एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारिजात साहित्यिक मंच के अध्यक्ष वरिष्ठ कवि एवं गीतहार सुभाष मलिक, दीपशिखा साहित्यिक मंच के सचिव डा. सुशील कुमार त्यागी अमित तथा साहित्यकार अरुण कुमार पाठक ने हास्य रस की अनेक काव्य रचनाओं के साथ-साथ ऋतुराज बसंत, स्वामी दयानन्द व महात्मा नारायण स्वामी तथा अन्य प्रेरक विषयों पर अपनी काव्य रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं की तालियाँ बटोरीं।

देर रात तक चले समारोह की शुरुआत सविता शर्मा द्वारा प्रस्तुत ईश्वर स्तुति तथा मंत्र पाठ के साथ हुई। कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से सुभाष मलिक की हास्य रचना- जैसी बहना आपकी ये वैसी ही हमारी हैं, डा. सुशील त्यागी का होली गीत रंगों का है मान यहां पर, फाग शान से आता तथा अरुण कुमार पाठक का होली हास्य अब साली समझ कर रंग लगाउंगा बहुत पसंद की गया।

शशिबाला, सरोज बंसल, रमा रेखा एवं सरोज दास आदि ने होली गीतों की प्रस्तुति दी तथा डा. सुरेन्द्र शर्मा और एनके गुप्ता ने होली पर्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रहे आरके गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी शशि गुप्ता ने प्रतिभागी कवियों को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता आश्रम के पूर्व प्रधान दिनेश कुमार पांडे ने की। कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं संयोजन शैलेश मुनि सत्यार्थी ने किया। इस अवसर पर आश्रम के उप प्रधान श्री हरि नारायण शर्मा भी सपत्नीक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here