Fri, Feb 20, 2026
23 C
Gurgaon

पीठ बाजारों को आदर्श वाणिज्यिक क्षेत्र के रूप में विकसित कर रहा है बीएचईएल

हरिद्वार, 30 मई (हि.स.)। बीएचईएल उपनगरी में लगने वाले साप्ताहिक पीठ बाजारों को सुव्यवस्थित और आदर्श वाणिज्यिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए नगर प्रशासन विभाग द्वारा कई अहम पहल की जा रही हैं। ये कार्य हरिद्वार इकाई के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार के दिशा-निर्देशन में किए जा रहे हैं।

बीएचईएल नगर प्रशासक एवं सम्पदा अधिकारी संजय पंवार ने, बीएचईएल हरिद्वार के उच्च प्रबंधन द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपनगरी के सेक्टर-1 व सेक्टर-4 स्थित पीठ बाजारों में, बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए 150 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट्स लगायी गई हैं। साथ ही जिन प्लेटफार्म्स पर दुकानें लगायी जाती हैं, उनकी भी मरम्मत करायी गई है। इसके अतिरिक्त पीठ बाजारों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए, नगर प्रशासन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती की गई है।

उल्लेखनीय है कि पीठ बाजारों में आने वाले लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए, पुरूष एवं महिला शौचालयों का निर्माण किया गया है। साथ ही बाजार के अगले दिन सुबह तक, पूरे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सेक्टर-4 पीठ बाजार में जल भराव की समस्या को दूर करने के लिए एक नाले का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त बाजार क्षेत्र के चारों ओर आरसीसी पोल की चहारदीवारी बनायी गई है।

पीठ बाजार में अनधिकृत वेंडर्स के प्रवेश को रोकने के लिए, उन्हें जागरूक कर उनके पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे पंजीकृत वेंडर्स की संख्या 400 से बढ़कर, 900 से भी ज्यादा हो गई है। इनमें समाज के सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया गया है। इन वेंडर्स से प्राप्त रखरखाव शुल्क का प्रयोग, बाजार क्षेत्र को विकसित करने में किया जा रहा है। पीठ बाजारों को और विकसित स्वरूप प्रदान करने के लिए, भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories