Sat, Feb 14, 2026
25 C
Gurgaon

स्वामी विवेकानंद की याद में 11 जनवरी को मनाया जाएगा युवा महोत्सव

हरिद्वार, 9 जनवरी (हि.स.)। श्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, कनखल के सचिव स्वामी दयामूर्त्यानन्द महाराज ने बताया कि मिशन द्वारा इस वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या पर 11 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सेवाश्रम परिसर में एक समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों मिशन परिसर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में जिले भर के 17 स्कूलों के 400 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था, जो प्रतियोगिताएं एक महीने से अधिक समय तक विभिन्न दिनों में आयोजित की गई थी।

स्वामी जी ने बताया कि ड्राइंग, क्विज, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित करने के लिए अतिथियों को आमंत्रित किया है। आमंत्रित अतिथियों में प्रोफेसर जितिन सिंगला, बायोसाइंसेज और बायो इंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी रूड़की, राज के अरोड़ा, प्रोपराइटर, मैसर्स सेफगार्ड इंडस्ट्रीज, सिडकुल, हरिद्वार एवं अंकित नारंग, निदेशक, मैसर्स स्टिच सॉल्यूशन इंटरनेशनल प्रा. लिमिटेड, सिडकुल, हरिद्वार शामिल है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। राष्ट्रीय युवा दिवस हर साल स्वामी विवेकानन्द की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है, जिनका युवाओं की क्षमता में अटूट विश्वास देश के युवा नागरिकों के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories