Fri, Mar 13, 2026
29 C
Gurgaon

लक्सर मिल में चालकों व किसानों को सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी

हरिद्वार, 13 फरवरी (हि.स.)। परिवहन विभाग ने शुगर मिल लक्सर में सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी को लेकर मिल में गन्ना लाने वाले वाहन चालकों और किसानों के साथ एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत परिवहन विभाग हरिद्वार की सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि पंत ने वाहन चालकों और विशेष रूप से गन्ने को लाने वाले वाहन चालकों और किसानों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी।

चालकों को बताया कि किस प्रकार वह सावधानीपूर्वक अपने वाहन को चलाएं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को कमी लाई जा सके। उन्होंने बताया कि सभी लोग अपने ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट लगवाएं और गाड़ी में रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगाए। इसके साथ ही एलइडी लाइट्स लगाए, जिससे गाड़ी का पता लग सके कि वह कितनी बड़ी है।

एआरटीओ रश्मि पंत ने चालकों को लाइसेंस की अनिवार्यता के बारे में भी जानकारी दी। उन्हाेंने ओवर लोडिंग न करने के लिए भी समझाया। इसके अलावा अन्य सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी गई। इस दाैरान परिवहन कर अधिकारी रविंद्र सैनी ने सड़क सुरक्षा पर एक क्विज प्रतियाेगिता भी कराई, जिसमें सही जवाब देने वाले चालकों को डायरी भेंट की गई।

इस अवसर पर राय बहादुर नारायण सिंह, शुगर मिल के महाप्रबंधक सहित मिल के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं परिवहन सहायक निरीक्षक अनिल कुमार परिवहन आरक्षी अनिल कुमार व परिवर्तन चालक देव भास्कर उपस्थित थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories