Wed, Feb 25, 2026
19 C
Gurgaon

घर में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, लोगों में मचा हड़कंप

हरिद्वार, 19 मार्च (हि.स.)। जनपद के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मगरमच्छ अचानक एक घर में घुस गया। घर के अंदर मगरमच्छ देखकर ग्रामीण घबरा गए और तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और पुलिस ने वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया और उसे अपने साथ ले गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

पिरान कलियर थाना क्षेत्र में धनौरी गेट के पास स्थित एक मकान में आज मगरमच्छ घुस आया, जैसे ही घरवालों ने मगरमच्छ को देखा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर की इसी बीच किसी ग्रामीण ने घर में मगरमच्छ होने की जानकारी पुलिस को दे दी, जिसके बाद धनौरी चौकी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को देखते हुए वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम द्वारा विशेष उपकरणों की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने का अभियान शुरू किया। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। इसके बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

उल्लेखनीय है कि पिरान कलियर के धनौरी क्षेत्र से गुजरने वाली पुरानी गंगनहर में अक्सर मगरमच्छ देखे जाते हैं और कई बार तो ये जलधारी जीव गंगनहर से बाहर निकलकर सड़कों या रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories