Fri, Mar 6, 2026
25 C
Gurgaon

जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति

भागलपुर, 14 जनवरी (हि.स.)। जिले भर में मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान के बाद मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। देर शाम तक शहर के विभिन्न मंदिरों में लोगों ने भगवान का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दिन दान का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में लोगों ने तिल, गुड़, चावल और अन्न आदि का दान किया। जगह-जगह पर खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया।

इसके साथ ही शुभ काम भी शुरू हो जाएंगे। आज के दिन सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही शहर में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जगह-जगह पर नगर वासियों द्वारा गौ माता को हरा चारा खिलाया गया।‌

सुबह से ही बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक सभी उत्साह में डूबे नजर आए। आसमान में रंग-बिरंगी पतंगों की बहार रही, वहीं मोहल्लों में विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ जिसमें नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने अपने परिवार के साथ दही, चूड़ा, तिलकुट, तिलवा, गुड़ आदि का भोजन किया तथा लोगों को कराया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories