Thu, Mar 5, 2026
31 C
Gurgaon

हाथरस हादसा: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हिरन की मौत और तीन युवक गंभीर घायल

हाथरस में भीषण सड़क हादसा: हिरन की मौत, तीन घायल

हाथरस, 31 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस-आगरा रोड पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हिंदुस्तान होटल के पास एक तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे हिरन के बच्चे से जा टकराया। हादसे में हिरन की मौके पर ही मौत हो गई।

कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, कार सादाबाद की ओर से आगरा जा रही थी। टायर फटने के बाद कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिस पर तीन युवक सवार थे। इस टक्कर में कूपा कला, सादाबाद निवासी देवेंद्र पुत्र बब्बू, मुनेश पुत्र मोहर सिंह और दीपक पुत्र बनवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों घायलों की हालत गंभीर, एक की स्थिति नाजुक

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को आगरा रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मुनेश की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी, कार क्षतिग्रस्त

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क से जाम हटाकर यातायात बहाल कराया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और वाहन को जब्त कर लिया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories