Tue, Feb 10, 2026
15 C
Gurgaon

हाईकोर्ट ने एल आई सी चेयरमैन से मांगा हलफनामा

–पूछा, निगम के अधिकारी व अधिवक्ता कैसे कर रहे गैरजिम्मेदाराना व्यवहार

प्रयागराज, 15 मई (हि.स.)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भारतीय जीवन बीमा निगम के चेयरमैन से व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है। पूछा है कि उनके अधिकारी व अधिवक्ता का ऐसा रवैया क्यों है।

निगम के अधिकारी राम बाबू सिंह ने हलफनामा दाखिल किया जिसमें किस पद पर कार्यरत हैं, का उल्लेख नहीं किया। जो कि बाध्यकारी है। जब पूछा गया कि पद नाम क्यों नहीं लिखा तो निगम के अधिवक्ता ने कहा कि हर पृष्ठ पर हस्ताक्षर के साथ पदनाम की मुहर लगी है, जो हलफनामे का हिस्सा है। उसे स्वीकार किया जाय।

इतना ही नहीं पूरक हलफनामे में एक निर्णय संलग्न करने का उल्लेख है, किन्तु ढूंढने पर भी वह निर्णय हलफनामे में कहीं नहीं मिला। लगता है बिना देखे हलफनामा दाखिल कर दिया गया है, जो निंदनीय है। कोर्ट ने चेयरमैन को 21 मई अगली सुनवाई तक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया ने भारतीय जीवन बीमा निगम की याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है। याचिका में स्थाई लोक अदालत के आदेश की वैधता को चुनौती दी गई है। जिसने विपक्षी मेघश्याम शर्मा के पक्ष में 74508 रूपये सात फीसदी ब्याज सहित भुगतान करने का आदेश दिया है और वाद खर्च के रूप में पांच हजार रुपए देने का निर्देश दिया है।

विपक्षी ने पांच बीमा लिया।जिसकी किश्तों का भुगतान तीन साल किया गया। उसके बाद नहीं किया गया।बाद में विपक्षी ने जमा राशि वापस मांगी तो निगम ने इंकार कर दिया।तो लोक अदालत की शरण ली गई और हाईकोर्ट में कैजुअल तरीके से हलफनामा दायर किया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories