Sun, Feb 15, 2026
26 C
Gurgaon

ममेरे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

कूरेभार थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव में रविवार सुबह एक सनकी युवक ने अपने ममेरे भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने हत्यारोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया ।

कूरेभार थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर में बुआ के बेटे रजनू ने अपने मामा के बेटे गुलफाम की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी रजनू पुत्र जयसू कुल्हाड़ी हाथ में लेकर घर से निकला। आज सुबह बाग में गुलफाम बैठा हुआ था उसी समय उसने हमला कर दिया। इस बीच मृतक गुलफाम पुत्र स्वर्गीय भोकन ने उसे टोका था। जिस पर रजनू ने विवाद खड़ा कर दिया। आपा खोए रजनू ने गुलफाम के चेहरे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से भागने लगा।घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी रजनू को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना पर पहुंचे सीओ बल्दीराय सौरभ सावंत, एसओ कूरेभार शारदेंदु दुबे और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपित रजनू का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह एक साल पहले ही जेल से छूटकर आया था। उसने देवरिया में पुलिस टीम पर हमला बोला था।

मृतक गुलफाम अपने पीछे पत्नी रूबी और एक साल के बच्चे को छोड़ गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। धर्मदासपुर गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।एसओ कूरेभार शारदेंदु दुबे ने बताया कि मौके पर स्थिति कंट्रोल में है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories