Sun, Mar 15, 2026
27 C
Gurgaon

राजस्थान के बाड़मेर, जालोर और जैसलमेर में सूरज की तपिश बढ़ी

जयपुर, 14 फ़रवरी (हि.स.)। राजस्थान में फरवरी का पहला पखवाड़ा ही तप रहा है। बाड़मेर-जैसलमेर में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम के इस बदलाव का असर फसलों के साथ आमजन की सेहत पर भी पड़ने लगा है। वायरल और मौसमी बीमारियों का दौर शुरू हो गया।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है।

पिछले 24 घंटे में राजस्थान के सभी शहरों में आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। सबसे ज्यादा गर्म दिन कल बाड़मेर जिले में रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 30.1, फलाेदी में 30.4, डूंगरपुर में 30, जालोर में 32.1 और बीकानेर में 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी जयपुर में कल दिनभर तेज गर्मी रही। जयपुर में अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम में अचानक बढ़ी इतनी गर्मी का असर अब आमजन के स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। दिन में तेज सर्दी और सुबह-शाम सर्दी के कारण खांसी-जुकाम के साथ वायरल इंफेक्शन और अस्थमा से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ गई। अस्पतालाें में वायरल इन्फेक्शन के केस ज्यादा बढ़ रहे है।

इस तेज गर्मी का असर रबी की फसलों पर भी देखने को मिल सकता है। कृषि विशेषज्ञों ने फसलों की जिंस के खराब होने और उसके साइज में अंतर आने की आशंका जता रहे है। विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों को सुरक्षित रखने के लिए समय पर सिंचाई करने के निर्देश दिए है।

जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र ने राजस्थान में अगले 48 घंटे के दौरान तापमान स्थिर रहने और मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। 48 घंटे के बाद दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हाेने की संभावना जताई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories