Sat, Mar 21, 2026
18 C
Gurgaon

जल विवाद की आंच राजस्थान तक पहुंची, नोहर-भादरा में पेयजल संकट

जयपुर, 3 मई (हि.स.)। पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहा जल विवाद अब राजस्थान तक पहुंच गया है। पंजाब ने भाखड़ा नहर से हरियाणा को पानी देना कम कर दिया है, जिससे हरियाणा ने भी राजस्थान के हिस्से का 500 क्यूसेक पानी रोक दिया। यह पानी सिद्धमुख नहर के जरिए हनुमानगढ़ जिले की नोहर और भादरा तहसीलों तक पहुंचता है। इससे इन इलाकों में पेयजल संकट पैदा हो गया है।

बढ़ते संकट को देखते हुए राजस्थान के जल संसाधन विभाग के अधिकारी शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। शनिवार को भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की अहम बैठक होनी है, जिसमें राजस्थान की ओर से एसीएस अभय कुमार और मुख्य अभियंता अमरजीत सिंह हिस्सा लेंगे।

इससे पहले वे गृह विभाग के सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में भी शामिल हुए, जिसमें तीनों राज्यों के बीच पानी के बंटवारे पर चर्चा हुई।

बैठक में फिलहाल कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई, लेकिन हरियाणा को आठ दिन के लिए 4500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देने का निर्णय किया गया, जिससे हरियाणा और राजस्थान की जरूरतें पूरी हो सकें। साथ ही, कहा गया कि यदि बांध भरने के दौरान पंजाब को जरूरत पड़ी तो उसे भी अतिरिक्त पानी दिया जाएगा।

बैठक में यह मुद्दा भी उठा कि पंजाब पुलिस ने नगला डैम के पास सुरक्षा तैनात कर दी है, जिस पर केंद्र ने नाराजगी जताई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories