Mon, Mar 30, 2026
24 C
Gurgaon

राजस्थान के सत्रह जिलों को आज भी झुलसाएगी लू, चार जिलाें में रेड अलर्ट

जयपुर, 17 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम केंद्र जयपुर ने गुरुवार के लिए प्रदेश के 17 जिलों में लू को लेकर चेतावनी जारी की है, जिनमें चार जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर और जोधपुर में लू के तीव्र प्रभाव को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नागौर, जालोर और चित्तौड़गढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और पाली, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, अजमेर, जयपुर, सीकर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बुधवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले छह वर्षों में अप्रैल माह में रिकॉर्ड किया गया सबसे अधिक तापमान है। यह सामान्य औसत से करीब सात डिग्री अधिक रहा। वहीं फलोदी, बीकानेर और श्रीगंगानगर में भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।

राजधानी जयपुर में भी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलीं। बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो मंगलवार की तुलना में एक डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और आवश्यक सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories