झारखंड के मई में पड़ेगी प्रचंड गर्मी, रांची में 40 डिग्री के पार होगा तापमान

0
318

रांची, 1 मई (हि.स.)। झारखंड के सभी जिलों में मई माह में प्रचंड गर्मी पड़ेगी।

मई माह में जहां पलामू,पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद सहित कई जिलों में तापमान 42-43 डिग्री के पार पहुंचने की आशंका है। वहीं राजधनी रांची में भी तापमान 40 डिग्री के पार होने आशंका है।

मौसम विभाग ने पूर्व में ही मई माह के दूसरे हफ्ते से अत्यधिक गर्मी पड़ने की बात कही है।

हालांकि राज्य के कई इलाकों में दो-तीन मई तक काल बैसाखी के प्रभाव से गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे सम्बंधित इलाकों में गर्मी से राहत मिलेगी।

रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.5, जमशेदपुर में 33.6, डाल्टेनगंज में 38.0, बोकारो में 34.5 और चाईबासा में तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here