Tue, Mar 10, 2026
31 C
Gurgaon

हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

नई दिल्ली, 02 जून (हि.स.)। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के ज़रिए यह जानकारी दी।

क्लासेन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “यह मेरे लिए एक दुखद दिन है, क्योंकि मैं घोषणा कर रहा हूं कि मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हटने का फैसला लिया है। यह फैसला लेना मेरे लिए आसान नहीं था, लेकिन मैंने अपने और अपने परिवार के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है।”

उन्होंने कहा, “अब मैं अपने परिवार के साथ ज़्यादा समय बिता सकूंगा और यही मेरे इस फैसले का मुख्य कारण है।”

33 वर्षीय क्लासेन ने पिछले साल जनवरी में टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले लिया था, ताकि वह सफेद गेंद क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर सकें। उन्होंने अपने करियर में दक्षिण अफ्रीका के लिए 60 वनडे, 58 टी20 और 4 टेस्ट मैच खेले।

क्लासेन ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच इसी साल मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में खेला था, जिसमें वे 7 गेंदों में केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए थे। उस मैच में दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories