Sat, Mar 7, 2026
26 C
Gurgaon

6.50 करोड़ की हेरोइन संग तीन तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

एक तस्कर व एक सिपाही गोली लगने से घायल

मीरजापुर, 23 मार्च (हि.स.)। रविवार को थाना कोतवाली कटरा, थाना राजगढ़ और एसओजी-सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6.50 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

गिरफ्तार मुख्य आरोपी नन्हें कसेरा पुत्र स्व. मुन्ना कसेरा निवासी तुलसी चौक, थाना कोतवाली कटरा है, जिस पर पहले से छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने अतिरिक्त मादक पदार्थों की बरामदगी की सूचना दी, जिसके आधार पर पुलिस टीम उसे लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची।

हालांकि वहां मादक पदार्थ नहीं मिला, बल्कि पहले से छुपाया गया अवैध असलहा बरामद हुआ। अचानक आरोपी नन्हें कसेरा ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसमें एक आरक्षी घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें नन्हें कसेरा के पैर में गोली लगी।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रितेश सिंह ने बताया कि आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां वह पुलिस अभिरक्षा में है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories