Sat, Mar 7, 2026
32 C
Gurgaon

भोपाल: तेज रफ्तार कार की पेड़ से टक्कर के बाद उड़े परखच्चे, तीन की मौत, एक गंभीर

भोपाल, 23 मई (हि.स.)। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला राजधानी भोपाल का है जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। हादसा बैरागढ़ में एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने पर हुआ।

दरअसल हादसा गुरुवार देर रात भोपाल हाइवे पर भैंसाखेड़ी के पास खजूरी थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान प्रीत आहूजा, विशाल डाबी और पंकज सिसोदिया के रूप में हुई है। प्रीत कपड़े की दुकान चलाता था। विशाल उसी की दुकान में काम करता था। परिजनाें ने बताया कि चारों युवक सीहोर के दरबार होटल में खाना खाने गए थे। लौटते समय इंदौर-भोपाल हाईवे पर कार पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी प्रीत चला रहा था। विशाल उसके बगल वाली जबकि राहुल और कमलेश पीछे की सीट पर बैठे थे। इस दाैरान चिरायु अस्पताल के पास हादसा हाे गया । प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस और एम्बुलेंस करीब एक घंटे लेट मौके पर पहुंचे। एमपी 04 ईए 6004 नंबर की पोलर व्हाइट कलर की हुन्डई वेन्यू कार मृतक प्रीत आहूजा के भाई कमलेश आहूजा के नाम पर रजिस्टर्ड है। हादसे में घायल राहुल कंडारे को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस दौरान एंबुलेंस चालक की असंवेदनशीलता भी सामने आई है। एंबुलेंस चालक घायलों और मृतकों के अस्पताल ले जाने में देरी कर दी। मौके पर पहुंचकर भी बहुत देर तक खड़ा रहा। लोगों के आग्रह के बाद अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो में एंबुलेंस चालक बहुत देर तक मूक दर्शक बना और शवों को ले जाने से इंकार करता दिख रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories