Thu, Feb 12, 2026
12 C
Gurgaon

ऑनलाइन मुनाफे का झांसा देकर सेब बागवान से 36 लाख की साइबर ठगी

ऑनलाइन मुनाफे का सपना दिखाकर सेब बागवान से 36 लाख की ठगी

शिमला, 13 दिसंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में साइबर ठगों ने इस बार सेब बहुल क्षेत्र के एक बागवान को अपना शिकार बनाया। ऑनलाइन ट्रेडिंग और आईपीओ में भारी मुनाफे का लालच देकर ठगों ने उससे किश्तों में करीब 36 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर शिमला साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित के अनुसार, उसके मोबाइल पर एक अज्ञात कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को “इंडनिव प्रो” नामक कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उसने कम समय में बड़ा मुनाफा कमाने का दावा करते हुए एक ऐप डाउनलोड करने को कहा। भरोसा करने पर पीड़ित ने ऐप इंस्टॉल कर पहले 15 हजार रुपये जमा करवाए।

इसके बाद ठगों ने कथित आईपीओ निवेश का झांसा दिया और अलग-अलग किश्तों में लगभग 14 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाने के बाद ठगों ने “सर्विस चार्ज” के नाम पर 10 लाख रुपये और वसूल लिए।

इतना ही नहीं, ठगों ने बाद में सर्वर समस्या का बहाना बनाकर कहा कि रकम गलत खाते में चली गई है और उसे सुधारने के लिए फिर से 10 लाख रुपये भेजने होंगे। पीड़ित ने यह राशि भी ट्रांसफर कर दी। इसके बाद जब 30 प्रतिशत प्रोसेसिंग चार्ज की मांग की गई, तब जाकर उसे ठगी का अहसास हुआ।

जांच में सामने आया कि पीड़ित से कुल करीब 36 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई है। साइबर पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे अनजान कॉल, निवेश ऐप और लिंक से सावधान रहें।

साइबर पुलिस की अपील

  • अनजान कॉल पर निवेश न करें
  • अज्ञात ऐप या लिंक डाउनलोड न करें
  • ओटीपी, पासवर्ड और बैंक विवरण साझा न करें
  • निवेश से पहले सेबी या आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी जांचें

किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तुरंत 1930 हेल्पलाइन या www.cybercrime.gov.in पर दें।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories