हिमाचल कैबिनेट निर्णय: 1000 डीजल टैक्सियां इलेक्ट्रिक, एसपीओ-शिक्षकों का मानदेय बढ़ा, पितृत्व अवकाश 15 दिन

हिमाचल कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले

शिमला, 25 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शनिवार को हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में 1000 डीजल और पेट्रोल टैक्सियों को इलेक्ट्रिक टैक्सी में बदलने की मंजूरी दी गई। इसके लिए राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिलेगी।

एसपीओ और शिक्षकों का मानदेय बढ़ा

मंत्रिमंडल ने विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) का मानदेय 300 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने की मंजूरी दी। इसके अलावा टीजीटी, सीएंडवी, जेबीटी, व्याख्याता, डीपीई, आईटी शिक्षक, मिड-डे मील व पार्ट टाइम वॉटर कैरियर का मानदेय 500 रुपये प्रतिमाह बढ़ाया जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण फैसले

सरकार ने राज्य के पुरुष अनुबंध कर्मचारियों को 15 दिन का पितृत्व अवकाश देने की मंजूरी दी। इसके साथ ही खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए 19 नए खेलों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण के लाभ वाली सूची में शामिल किया गया।

शिक्षा, स्वास्थ्य और सौर ऊर्जा परियोजनाएं

नाहन मेडिकल कॉलेज के विस्तार, तीन नए प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण और डॉ. यशवंत सिंह विद्यार्थी ऋण योजना में संशोधन को मंजूरी मिली। राजीव गांधी स्वरोजगार सौर ऊर्जा योजना के तहत ग्राउंड माउंटेड सोलर प्रोजेक्ट की नई योजना भी लागू होगी।

विकास और प्रशासनिक सुधार

कैबिनेट ने ग्रामीण निर्माण गतिविधियों को विनियमित करने के लिए नई उपसमिति बनाई और पर्यटन निवेश संवर्धन परिषद (TIPC) की स्थापना की। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग नियमों में संशोधन तथा औषधि उद्योगों के लिए नोडल एजेंसी बनाने का निर्णय भी लिया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories